🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की जांच शुरू, खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज

Bhagalpur News: भागलपुर-हंसडीहा रेलखंड में हाट-पुरैनी स्टेशन के नजदीक वंदे भारत एक्सप्रेस पर बीते सोमवार को पथराव की घटना हो गयी थी. डिवीजन के अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं. डीआरएम व मंडल सुरक्षा आयुक्त की ओर से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही जा रही हैं. घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर-हंसडीहा रेलखंड में हाट-पुरैनी स्टेशन के नजदीक वंदे भारत एक्सप्रेस पर बीते सोमवार को पथराव की घटना हो गयी थी. डिवीजन के अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं. डीआरएम व मंडल सुरक्षा आयुक्त की ओर से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही जा रही हैं. घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर-हंसडीहा रेलखंड पर हाट-पुरैनी स्टेशन के नजदीक वंदे भारत एक्सप्रेस पर बीते सोमवार को पथराव की घटना हो गयी थी. इस घटना को लेकर डिवीजन के अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं. डीआरएम व मंडल सुरक्षा आयुक्त की ओर से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही जा रही हैं. पथराव में कोच संख्या सी-2 (सीट संख्या 53 व 54) की खिड़की का शीशा टूटा हुआ पाया गया है, जिसकी जांच शुरू कर दी गयी है. पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

वहीं, इस घटना के बाद आरपीएफ पोस्ट की ओर से जागरूकता अभियान चलायी जा रही है. पटरी के समीप के लोगों को बताया जा रहा है कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. इससे यात्रियों की जान को खतरा रहता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें

भागलपुर-टेकानी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों में दहशत

तीन टीम गठित, विशेष नजर में रेलखंड

मालदा डिवीजन आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त असीम कुमार कुल्लू के अनुसार, मामले में शमिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. आरपीएफ भागलपुर की टीम इस रेलखंड में कैंप किये हुए है. आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरि के अनुसार तीन टीम गठित की गई है, जो रेलखंड पर विशेष नजर रख रही है. खासकर टेकानी, बाराहाट, हंसडीहा व मंदार हिल स्टेशन के आसपास के क्षेत्र पर नजर है.

Google न्यूज़, HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
86%
2.9m/s
16%
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
33 °

अन्य खबरें