विज्ञापन

वायरल वीडियो

विक्रमशिला ग्रीन फील्ड टाउनशिप का होगा विस्तार, 359 वर्ग किमी क्षेत्र के लिए बनेगा नया मास्टर प्लान

Bhagalpur News : भागलपुर में विक्रमशिला ग्रीन फील्ड टाउनशिप के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है. नए मास्टर प्लान के तहत शहर का दायरा बढ़ाकर 359 वर्ग किमी किया जाएगा. योजना में 384 गांव और कई शहरी क्षेत्र शामिल किए जाएंगे.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर शहर और आसपास के इलाकों के सुनियोजित विकास को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. विक्रमशिला ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विस्तार और नए मास्टर प्लान को लेकर मंगलवार को समीक्षा भवन में जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई.

शहर का दायरा बढ़ाकर 359 वर्ग किमी करने की तैयारी

बैठक में बताया गया कि पहले से अधिसूचित आयोजना क्षेत्र और प्रस्तावित विक्रमशिला ग्रीन फील्ड टाउनशिप को मिलाकर अब शहर का कुल विस्तार 359.37 वर्ग किलोमीटर तक किया जाएगा. इसके तहत नए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को भी योजना में शामिल किया जाएगा.

डीएम ने कहा कि प्रस्तावित विस्तार को लेकर यदि किसी जनप्रतिनिधि या आम नागरिक को सुझाव या आपत्ति है, तो वे प्रशासन को दे सकते हैं. सभी सुझावों को संकलित कर विभाग के पास भेजा जाएगा.

अगले 20 वर्षों को ध्यान में रखकर बनेगी योजना

नगर आयुक्त ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि मास्टर प्लान भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. आने वाले 20 वर्षों में बढ़ने वाली आबादी, आवास, सड़क, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई जाएगी.

इसके साथ ही टाउनशिप से जुड़े ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है, जहां तेजी से शहरीकरण की संभावना है.

आंकड़ों में समझें नया विस्तार

आयोजना क्षेत्र का नया स्वरूप

  • पहले अधिसूचित क्षेत्र – 218.28 वर्ग किमी
  • प्रस्तावित नया अतिरिक्त क्षेत्र – 140.72 वर्ग किमी
  • विस्तार के बाद कुल क्षेत्रफल – 359.37 वर्ग किमी

क्षेत्र की संरचना

  • ग्रामीण क्षेत्र – 327.24 वर्ग किमी
  • सेंसस टाउन – 1.25 वर्ग किमी
  • शहरी क्षेत्र – 30.51 वर्ग किमी

अनुमानित आबादी

  • 2011 जनगणना के अनुसार कुल आबादी – 8,23,479

तीन शहरी निकाय और 384 गांव होंगे शामिल

नए मास्टर प्लान में भागलपुर नगर निगम, सबौर नगर पंचायत और हबीबपुर नगर पंचायत समेत तीन शहरी इकाइयों को शामिल किया गया है. इसके अलावा दो सेंसस टाउन और कुल 384 राजस्व गांव भी इस योजना के दायरे में आएंगे.

प्रखंडवार शामिल गांवों की संख्या

  • नाथनगर – 144 गांव
  • जगदीशपुर – 90 गांव
  • सबौर – 60 गांव
  • शाहकुंड – 42 गांव
  • सुलतानगंज – 33 गांव
  • गोराडीह – 11 गांव
  • नारायणपुर – 4 गांव

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में सुलतानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, नाथनगर विधायक मिथुन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, महापौर डॉ. बसुंधरा लाल, उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन अहसान समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-आदमपुर से युवक का अपहरण, पुलिस ने कुछ घंटों में कराया मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, BRO की टीम भागलपुर पहुंची, जल्द शुरू होगा काम

इसे भी पढ़ें-फेरी सेवा में बच्चों का किराया 25 और बड़ों का 50 रुपये, वाहनों के लिए भी दर तय

इसे भी पढ़ें-भागलपुर के नवगछिया में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को गोली मारकर अपराधी फरार

इसे भी पढ़ें-कोयला ढुलाई के साथ विकास भी दौड़ेगा, पीरपैंती में पावर प्लांट के लिए बनेगा 5KM रेल-सड़क कॉरिडोर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
48%
4.5m/s
100%
बुध
36 °
गुरु
38 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें