विज्ञापन

वायरल वीडियो

जम्मू-कश्मीर में भर्ती का मौका; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका

JKSSB Recruitment 2026: JKSSB Recruitment 2026 के तहत युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है. इस भर्ती में 10+2 पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और चयन जम्मू-कश्मीर में किया जाएगा.

विज्ञापन

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक नया अवसर सामने आया है. जम्मू एंड कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (Jammu and Kashmir Services Selection Board) ने विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जम्मू-कश्मीर में की जाएगी. आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी और जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर उपलब्ध है.

JKSSB Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया इस तरह है

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित नोटिफिकेशन खोलें.
  • Apply Online लिंक पर क्लिक कर नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
  • सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखें.

ये कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है. Veterinary Pharmacist पद के लिए उम्मीदवार के पास B.Sc डिग्री और Zoology विषय होना जरूरी है. वहीं Assistant Compiler पद के लिए 10+2 पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयन के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के तहत वेतन मिलेगा, जो लगभग 25,500 रुपये से 81,000 रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है.

आवेदन की अंतिम तिथि और फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 19 मई 2026 तक चलेगी. General और अन्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST, EWS, ST-1 और ST-2 वर्ग के लिए यह 500 रुपये है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-कृषि क्षेत्र के युवाओं के लिए मौका, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में निकली भर्ती

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस शहर में बंपर भर्ती, 1.5 लाख तक सैलरी, 9 मई तक मौका

इसे भी पढ़ें-Assam Board 12th Result 2026: आज जारी होगा रिजल्ट, रोल नंबर से ऐसे करें चेक

इसे भी पढ़ें-बिहार में हवलदार क्लर्क एग्जाम डेट जारी, देखें कब होगा एग्जाम

इसे भी पढ़ेंबैंक में नौकरी का बड़ा मौका, 28 अप्रैल तक आवेदन, सैलरी 1 लाख+ तक; जानें पूरी डिटेल

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
46%
3.7m/s
100%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें