🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,047.21 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,842.80 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 74,165.26 (-0.89%) 📊 Nifty 50 : 23,225.65 (-0.94%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,047.21 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,842.80 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 74,165.26 (-0.89%) 📊 Nifty 50 : 23,225.65 (-0.94%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

DGP नियुक्ति के नियम में संशोधन क्यों हुआ? सुप्रीम कोर्ट में झारखंड सरकार ने बताया

Jharkhand DGP : तदाशा मिश्रा को DGP बनने का अवसर देने के लिए नियुक्ति नियम में किए गए बदलाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. झारखंड सरकार ने अदालत में नियम संशोधन को उचित ठहराते हुए तदाशा मिश्रा की DGP रैंक में प्रोन्नति का हवाला दिया. मामले में सुप्रीम कोर्ट में 24 सितंबर को अगली सुनवाई होगी.

विज्ञापन

Jharkhand DGP : तदाशा मिश्रा को DGP बनने का अवसर देने के लिए नियुक्ति नियम में किए गए बदलाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. झारखंड सरकार ने अदालत में नियम संशोधन को उचित ठहराते हुए तदाशा मिश्रा की DGP रैंक में प्रोन्नति का हवाला दिया. मामले में सुप्रीम कोर्ट में 24 सितंबर को अगली सुनवाई होगी.

विज्ञापन

Jharkhand DGP: झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को हुई सुनवाई में नियमों में किए गए संशोधन का मुद्दा प्रमुखता से उठा. झारखंड सरकार ने अदालत को बताया कि एक महिला अधिकारी को डीजीपी बनने का अवसर देने के लिए नियुक्ति से जुड़े नियम में संशोधन किया गया है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने मामले की सुनवाई की.

इसे भी पढ़ें-एम्स की तर्ज पर बनेगा आयुष अस्पताल, 900 करोड़ की परियोजना का तैयार हुआ DPR

नियम पांच में संशोधन पर उठी आपत्ति

याचिकाकर्ता बाबूलाल मरांडी की ओर से दलील पूरी होने के बाद राज्य सरकार की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप झारखंड सरकार ने डीजीपी की नियुक्ति को लेकर नियमावली तैयार की है.

कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि एमिकस क्यूरी की ओर से नियम पांच में किए गए संशोधन पर आपत्ति जताई गई है. राज्य सरकार ने इसी संशोधन को लेकर अदालत के सामने अपना पक्ष रखा.

सरकार ने तदाशा मिश्रा का दिया उदाहरण

राज्य सरकार ने नियम में संशोधन को उचित ठहराते हुए तदाशा मिश्रा का हवाला दिया. सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि तदाशा मिश्रा डीजीपी रैंक में प्रोन्नत होने वाली एकमात्र महिला आईपीएस अधिकारी हैं.

सरकार ने उनके नक्सलवाद और अपराध के क्षेत्र में किए गए प्रभावी कार्यों का भी उल्लेख किया. इसी आधार पर अदालत को बताया गया कि महिला अधिकारी को डीजीपी बनने का अवसर देने के लिए नियुक्ति से जुड़े नियम में संशोधन किया गया है.

इसे भी पढ़ें-वाराणसी में 30 लाख के इनामी TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, 20 साल की फरारी के बाद ऐसे हुआ अंत

आज फिर होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

कपिल सिब्बल ने कहा कि एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट पर झारखंड सरकार गुरुवार को अपना पक्ष रखेगी. इसके बाद पीठ झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सकती है.

मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर यानी आज होगी. इससे पहले याचिकाकर्ता बाबूलाल मरांडी की ओर से दलील दी गई थी कि झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति में मनमानी होती रही है.

इसे भी पढ़ें-

आंदोलन खत्म, फिर भी नहीं खुला स्टेडियम; मॉर्निंग वॉकर की बढ़ी परेशानी
4542 भवन मालिकों की उम्मीद अटकी, 83 दिन से नहीं खुला पोर्टल
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
24 ° C
24 °
24 °
94%
8.8m/s
100%
गुरु
24 °
शुक्र
26 °
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
34 °

अन्य खबरें