Govind Murder Case : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पटना की डॉक्टर जैसमीन परवीन को अब गिरफ्तारी का डर नहीं रहेगा. पटना हाईकोर्ट ने बुधवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है. हालांकि, जमानत की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें अब सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर जमानत का बंध पत्र दाखिल करना होगा. इससे पहले ट्रायल कोर्ट से उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी.
Govind Murder Case : आरोपी के खिलाफ जारी हुआ था वारंट
डॉ. जैसमीन परवीन की अग्रिम जमानत याचिका निचली अदालत से खारिज होने के बाद उनके अधिवक्ताओं ने पटना हाईकोर्ट का रुख किया था. बुधवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें राहत दे दी.
इसे भी पढ़ें-पत्नी से विवाद के बीच भानु प्रताप सिंह की गई खगड़िया SP की कुर्सी, पुलिस मुख्यालय भेजे गए
उनके अधिवक्ता शरद सिन्हा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब जैसमीन परवीन सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर जमानत का बंध पत्र दाखिल करेंगी. इससे पहले मामले के अनुसंधानकर्ता और नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की अर्जी पर फरार रहने के कारण सीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था.
मुख्य शूटर राजा सिंह कर चुका है सरेंडर
गोविंद हत्याकांड में फरार आरोपियों में साहेबगंज के प्रताप पट्टी निवासी मुख्य शूटर राजा सिंह, महराजी पोखर निवासी मनीष कुमार और पटना की डॉक्टर जैसमीन परवीन के नाम शामिल थे. इनमें मुख्य शूटर राजा सिंह पहले ही अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है. वहीं, जैसमीन परवीन को अब हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है.
तीन आरोपियों के खिलाफ दाखिल हो चुकी है चार्जशीट
इस मामले में पुलिस 31 अगस्त को तीन आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने कुमार रणंजय ओंकार, उसके सहयोगी सौरभ उपाध्याय उर्फ सौरभ कुमार और मास्टरमाइंड रजनीकांत उर्फ बाबुल चौधरी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.
तीनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं. सीजेएम कोर्ट से संज्ञान लिए जाने के बाद मामले को सेशन ट्रायल के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में भेज दिया गया है.
एडीजे-17 की अदालत में होगी आगे की सुनवाई
फिलहाल गोविंद हत्याकांड की सुनवाई जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-17 की अदालत में चल रही है. तीनों आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय होने के बाद सेशन ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी.
इसे भी पढ़ें-फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, बोले- अब आगे समझौता नहीं होना चाहिए
गौरतलब है कि 31 मई की रात मुजफ्फरपुर शहर के छोटी कल्याणी चौक के पास स्थित एक अपार्टमेंट में गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.
इसे भी पढ़ें-



