🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,017.99 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,481.59 💵 USD / INR : ₹ 95.97 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,017.99 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,481.59 💵 USD / INR : ₹ 95.97 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur Crime : दिनदहाड़े घर में चोरी से दहशत, अपराध में बढ़ोतरी पर छात्र नेता का आक्रोश — गश्ती बढ़ाने की मांग तेज

Bhagalpur Crime : आदमपुर बैंक कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में चोरी की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्सा है. चोर सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद फरार हो गये. बढ़ते अपराध पर टीएमबीयू छात्र नेता हृषिकेश प्रकाश ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दिन और रात दोनों समय गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime : आदमपुर बैंक कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में चोरी की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्सा है. चोर सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद फरार हो गये. बढ़ते अपराध पर टीएमबीयू छात्र नेता हृषिकेश प्रकाश ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दिन और रात दोनों समय गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन

शहर में चोरी और आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे आदमपुर बैंक कॉलोनी में घर के अंदर घुसकर अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे दिया. बदमाश कीमती सामान लेकर फरार हो गए और पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इलाके में इस घटना के बाद से दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है.

स्थानीय लोग पुलिस की गश्ती और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर रही हैं. वारदात के बाद से इलाके के लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता की मांग कर रहे हैं.

टीएमबीयू छात्र नेता हृषिकेश प्रकाश ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते अपराध इस बात का संकेत हैं कि अपराधियों के मन में कानून का डर खत्म हो गया है और पुलिस अपराध रोकने में प्रभावी नहीं दिख रही है. उनके अनुसार अब शहर में घरों की सुरक्षा तक प्रभावित हो रही है, जो बेहद गंभीर स्थिति है.

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर नकेल कसी जाए. साथ ही रात के साथ-साथ दिन के समय भी गश्ती बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

छात्र नेता ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वाहन की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो और अपराधियों के इरादों पर रोक लग सके.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर पुलिस की कार्यशैली में डिजिटल बदलाव — ई-ऑफिस सिस्टम से पेपरलेस मॉडल की शुरुआत

इसे भी पढ़ें-एक महीने से कार्रवाई, फिर भी ढाक के तीन पात; अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में नारायणपुर के लिए फुटबॉल स्टेडियम मंजूर, जानें कब से शुरू होगा निर्माण

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस फोरलेन परियोजना की लागत में 15.46 करोड़ की कटौती, जारी हुआ टेंडर

इसे भी पढ़ें-खाद्यान्न वितरण अनुपात में बदलाव, अब गेहूं–चावल 2:3 अनुपात में मिलेगा

विज्ञापन
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
89%
1.5m/s
3%
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
32 °

अन्य खबरें