🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बेगूसराय गैंगरेप मामला: दूसरी मेडिकल जांच में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से मिले कारतूस, पत्थर और लकड़ी के टुकड़े

Begusarai Crime News: बेगूसराय में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता के आरोप ने सनसनी फैला दी है. मेडिकल जांच में सामने आई जानकारी के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों स्तर पर जांच तेज कर दी गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग उठ रही है.

विज्ञापन

Begusarai Crime News: बेगूसराय में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता के आरोप ने सनसनी फैला दी है. मेडिकल जांच में सामने आई जानकारी के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों स्तर पर जांच तेज कर दी गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग उठ रही है.

विज्ञापन

Begusarai Crime News: बेगूसराय जिले में एक 28 वर्षीय महिला के साथ हुई कथित दरिंदगी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 11 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे वह घर से शौच के लिए निकली थी, तभी पांच युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया. महिला के अनुसार, आरोपियों ने पहले उसके पति के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया ताकि वह बाहर न निकल सके. इसके बाद उसका मुंह साड़ी से बांध दिया गया और ब्लाउज का कपड़ा फाड़कर उसके हाथ भी बांध दिए गए.

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां पांचों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने ब्लेड से उसकी छाती और जांघ पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

वारदात के बाद क्रूरता की हदें पार करने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया. उसके अनुसार, आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया. इसके बाद उसे घर के पास छोड़कर सभी फरार हो गए.

घटना के दौरान महिला की चीखें सुनकर उसके पति ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण वह बाहर नहीं आ सका. बाद में परिजनों की मदद से दरवाजा खोला गया. गंभीर रूप से घायल महिला को पहले बरौनी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

दर्द बढ़ने पर दोबारा अस्पताल पहुंची पीड़िता

पीड़िता के पति का कहना है कि 12 जून को ही चकिया थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई थी. महिला का आरोप है कि शुरुआती स्तर पर केवल मारपीट से संबंधित मामला दर्ज किया गया था.

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी महिला को लगातार दर्द की शिकायत बनी रही. परिजनों के मुताबिक, जब दर्द असहनीय हो गया तो 17 जून को उसे फिर से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद चिकित्सकों ने विस्तृत जांच शुरू की.

जांच के दौरान सामने आई अहम बात

अस्पताल में हुई गहन चिकित्सीय जांच के दौरान डॉक्टरों को महिला के शरीर से कारतूस, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा मिलने की जानकारी सामने आई. इस खुलासे के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

घटना के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि जब पहली बार महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, तब ये वस्तुएं सामने क्यों नहीं आ सकीं. इस बिंदु को लेकर भी जांच की मांग की जा रही है.

पुलिस ने जांच तेज की

सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय के अनुसार पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पीड़िता का न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डीएसपी ने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

मेडिकल बोर्ड करेगा विस्तृत जांच

बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि महिला की चिकित्सीय जांच कराई गई है. पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा. बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर और स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

इसे भी पढ़ें-

बेऊर जेल से रिहा होते प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े रौशन आनंद, साजिश और गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
रौशन आनंद की बेल याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई, खान सर के गार्डों पर फैसला अभी बाकी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
89%
0m/s
8%
रवि
34 °
सोम
36 °
मंगल
36 °
बुध
36 °
गुरु
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें