🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,172.08 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,301.03 💵 USD / INR : ₹ 95.83 📈 Sensex : 74,828.25 (-0.04%) 📊 Nifty 50 : 23,446.80 (0.5%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,172.08 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,301.03 💵 USD / INR : ₹ 95.83 📈 Sensex : 74,828.25 (-0.04%) 📊 Nifty 50 : 23,446.80 (0.5%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : विक्रमशिला पुल पर संकट की स्थिति में कैसे चलेगा आवागमन? DM ने की पूरी तैयारी की समीक्षा

Bhagalpur Vikramshila Bridge: विक्रमशिला पुल पर आवागमन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक की. बैठक में वैकल्पिक यातायात, नौका परिचालन, बोर्डिंग-डीबोर्डिंग प्वाइंट और संपर्क पथों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई. अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

Bhagalpur Vikramshila Bridge: विक्रमशिला पुल पर आवागमन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक की. बैठक में वैकल्पिक यातायात, नौका परिचालन, बोर्डिंग-डीबोर्डिंग प्वाइंट और संपर्क पथों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई. अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

Bhagalpur Vikramshila Bridge: विक्रमशिला पुल पर आवागमन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विक्रमशिला पुल, नौका परिचालन, बोर्डिंग-डीबोर्डिंग प्वाइंट, घाटों तक पहुंचने वाले संपर्क पथ तथा कहलगांव के कोआ पुल से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर पुलिस में 137 ASI बने दारोगा, अब संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

विक्रमशिला पुल के लिए समयबद्ध तैयारी का निर्देश

बैठक में वर्तमान यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आम नागरिकों के निर्बाध आवागमन के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई. जिला पदाधिकारी ने संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को प्रभावी और सुचारु बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने का निर्देश दिया.

नौका परिचालन के लिए बोर्डिंग-डीबोर्डिंग प्वाइंट होंगे चिन्हित

संभावित आवश्यकता को देखते हुए नौका परिचालन की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई. जिला पदाधिकारी ने उपयुक्त बोर्डिंग एवं डीबोर्डिंग प्वाइंट चिन्हित करने, वहां मूलभूत सुविधाएं विकसित करने तथा यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

घाटों तक पहुंचने वाले संपर्क पथों की हुई समीक्षा

बैठक में विभिन्न घाटों तक पहुंचने वाले अप्रोच रोड और संपर्क पथों के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग (RCD) की सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. संबंधित विभागों को आवश्यक सड़कों और संपर्क मार्गों को शीघ्र आवागमन योग्य बनाने का निर्देश दिया गया.

कहलगांव के कोआ पुल की मरम्मत पर भी चर्चा

जिला पदाधिकारी ने कहलगांव स्थित कोआ पुल की वर्तमान स्थिति और मरम्मत कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि आवागमन प्रभावित न हो.

इसे भी पढ़ें-सैंडिस में बनेगा दूसरा स्वीमिंग पूल, 59.60 लाख खर्च होंगे, बच्चों को भी मिलेगी सुविधा

नियमित निगरानी और विभागीय समन्वय पर जोर

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को विक्रमशिला पुल, वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, नौका परिचालन, घाटों के संपर्क पथ और कोआ पुल से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया.

इसे भी पढ़ें-

वासभूमिहीनों के लिए पंचायतों में विशेष शिविर, 25 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन
विक्रमशिला सेतु का हटेगा बेली ब्रिज, गंगा बनेगी वैकल्पिक मार्ग, जलयान-मालवाहक पोत के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
94%
5.6m/s
100%
बुध
26 °
गुरु
25 °
शुक्र
24 °
शनि
30 °
रवि
32 °

अन्य खबरें