विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना-भागलपुर समेत कई जिलों के DM आधी रात को बदले, नई जिम्मेदारियां तय

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने देर रात बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कई जिलों और विभागों में नई नियुक्तियां की हैं. पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा और रोहतास समेत कई जिलों को नए जिलाधिकारी मिले हैं. इसके साथ ही विभिन्न विभागों और निगमों में भी जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है.

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में व्यापक बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती की है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत जिलाधिकारियों, विभागीय सचिवों और विभिन्न निगमों के शीर्ष पदों पर नियुक्त अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह आदेश लागू कर दिया गया.

आनंद किशोर को मिला नया विभाग, रॉबर्ट एल. का भी तबादला

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत आनंद किशोर को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. वहीं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. को संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही वे सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव और जांच आयुक्त का अतिरिक्त दायित्व भी संभालते रहेंगे.

पटना में नया डीएम, BSEB को मिला नया अध्यक्ष

नालंदा के जिलाधिकारी कुन्दन कुमार को राजधानी पटना का नया जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं पटना के डीएम त्यागराजन को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

नालंदा, रोहतास और मुजफ्फरपुर में नई तैनाती

रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह को नालंदा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत दीपक कुमार मिश्रा अब रोहतास के नए डीएम होंगे.

राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव को मुजफ्फरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन को बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

भागलपुर, जहानाबाद और मोतिहारी में भी बदलाव

जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय को भागलपुर का नया डीएम बनाया गया है. स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव भूटिया को जहानाबाद की कमान सौंपी गई है.

कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव को पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं पूर्वी चम्पारण के डीएम सौरभ जोरवाल को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

गोपालगंज, किशनगंज, खगड़िया और बांका में नए डीएम

कम्फेड के प्रबंध निदेशक समीर सौरभ को गोपालगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक नवीन कुमार को किशनगंज भेजा गया है.

प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर को खगड़िया का नया डीएम बनाया गया है. वहीं निबंधन महानिरीक्षक-सह-उत्पाद आयुक्त अंशुल अग्रवाल को बांका जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

खगड़िया के जिलाधिकारी नवीन कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. साथ ही उन्हें मद्य निषेध विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

निगमों और विभागों में भी बदलाव

सामाजिक सुरक्षा निदेशक धर्मेंद्र कुमार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

जहानाबाद की उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति को आईसीडीएस का निदेशक बनाया गया है. वे सामाजिक सुरक्षा निदेशक का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगी. वहीं चन्द्रिमा अत्री को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है.

कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मिली मुक्ति

सरकार ने कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त किया है. अजय यादव को मद्य निषेध विभाग के सचिव और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त दायित्व से हटाया गया है.

चन्द्रशेखर सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है. राहुल कुमार को भी एसबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से राहत दी गई है.

कृषि निदेशक के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल को इस पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है.

इसे भी पढ़ें-

Bihar IPS Transfer : बिहार में 13 जिलों के एसपी बदले; पटना-भागलपुर समेत कई शहरों में नई तैनाती
बेगूसराय गैंगरेप मामला: दूसरी मेडिकल जांच में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से मिले कारतूस, पत्थर और लकड़ी के टुकड़े
बेऊर जेल से रिहा होते प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े रौशन आनंद, साजिश और गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
36%
2.2m/s
76%
शुक्र
43 °
शनि
46 °
रवि
43 °
सोम
45 °
मंगल
43 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें