विज्ञापन

वायरल वीडियो

धनबाद : डीसी के निर्देश पर विशेष जांच, विद्यालयों में भोजन और पेयजल व्यवस्था की हो रही पड़ताल

Dhanbad News: गढ़वा की घटना के बाद धनबाद प्रशासन ने सभी आवासीय बालिका विद्यालयों में विशेष निरीक्षण अभियान शुरू कराया है. भोजन, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था की गहन जांच की जा रही है. लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में सोमवार से विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया गया. उपायुक्त आदित्य रंजन ने राज्य सरकार के निर्देश के बाद अधिकारियों को सभी आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की गहन जांच करने का आदेश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

हर स्तर पर व्यवस्थाओं की हो रही जांच

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाएं, रसोईघर, भंडारण कक्ष और भोजन तैयार करने वाले कर्मियों की स्वच्छता की जांच की गई. अधिकारियों ने भोजन बनाने से लेकर उसे छात्राओं तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया. साथ ही चावल, दाल, तेल, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पैकिंग तथा उनकी वैधता अवधि भी देखी गई. उपायुक्त ने कहा कि यदि कहीं खराब या एक्सपायर खाद्य सामग्री पाई गई तो संबंधित वेंडर और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

झारखंड की जेलों में पूर्व सैनिकों के लिए निकली 340 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त को होगा सीधा चयन

पेयजल व्यवस्था को लेकर दिए गए अलग निर्देश

सभी विद्यालयों में चापाकल, जलमीनार और आरओ सिस्टम की सफाई कराने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा पेयजल स्रोतों की नियमित ब्लीचिंग और पानी के नमूनों की प्रयोगशाला जांच कराने को भी कहा गया है. अधिकारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि छात्राओं को केवल सुरक्षित और शुद्ध पेयजल ही उपलब्ध कराया जाए.

भोजन तैयार करने के दौरान बरतनी होगी अतिरिक्त सावधानी

निरीक्षण के दौरान रसोईघर की स्वच्छता, ड्रेनेज व्यवस्था और बर्तनों की सफाई का भी परीक्षण किया गया. रसोइयों को साफ कपड़े और हेडकैप पहनकर भोजन बनाने, तैयार भोजन को ढककर रखने तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार ताजा, गर्म और पौष्टिक भोजन परोसने के निर्देश दिए गए. साथ ही किसी भी स्थिति में बासी भोजन का उपयोग नहीं करने को कहा गया.

धनबाद में ऑटो से घर लौट रही युवती को बनाया निशाना, झपटमार बैग लेकर फरार

गढ़वा की घटना के बाद बढ़ाई गई सतर्कता

यह अभियान गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दूषित भोजन और पानी से छात्राओं के बीमार होने की घटना के बाद शुरू किया गया है. इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.

नियमित निगरानी के आदेश

उपायुक्त आदित्य रंजन ने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि भोजन या पेयजल की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित वेंडर, विद्यालय प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में भर्ती का मौका; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका
कृषि क्षेत्र के युवाओं के लिए मौका, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में निकली भर्ती
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
54%
4.9m/s
88%
मंगल
37 °
बुध
37 °
गुरु
37 °
शुक्र
37 °
शनि
38 °

अन्य खबरें