Bhagalpur Nagar Nigam: भागलपुर नगर निगम के कर्मचारियों ने एक वार्ड पार्षद पर कर्मचारियों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने और अवैध उगाही के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. इसके विरोध में नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले 21 और 22 अगस्त को निगम कार्यालय के पोर्टिको में धरना दिया जाएगा. मेयर को सौंपे पत्र में कर्मचारियों ने कहा कि 12 अगस्त को हुई निगम सामान्य समिति की बैठक में पार्षद ने कर्मियों पर बेबुनियाद आरोप लगाए. संघ ने पार्षद पर निगम कर्मियों, अभियंताओं और संवेदकों को डराने-धमकाने तथा अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है. इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है. संघ के अनुसार दोनों दिन सुबह 10.30 से 11.30 बजे और शाम 4.30 से 5.30 बजे तक धरना होगा. कर्मचारियों ने धरने के जरिए अपना विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ें-



