🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Ranchi Power Cut : आज कई इलाकों की बिजली रहेगी बंद, जानिए कटौती का समय

Ranchi Power Cut : राजधानी रांची में शनिवार को बिजली विभाग का बड़ा मेंटेनेंस अभियान चलेगा. 12 सब-स्टेशन और फीडरों पर काम के कारण शहर के कई इलाकों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में कटौती का शेड्यूल लागू रहेगा.

विज्ञापन

Ranchi Power Cut : राजधानी रांची में शनिवार को बिजली विभाग का बड़ा मेंटेनेंस अभियान चलेगा. 12 सब-स्टेशन और फीडरों पर काम के कारण शहर के कई इलाकों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में कटौती का शेड्यूल लागू रहेगा.

विज्ञापन

Ranchi Power Cut: राजधानी में शनिवार को बिजली विभाग का बड़ा मेंटेनेंस अभियान चलेगा. 12 विद्युत शक्ति उपकेंद्र और फीडरों पर आवश्यक कार्य के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. डोरंडा, कडरू, तुपुदाना, नामकुम, कोकर, मोरहाबादी, बरियातू और खेलगांव समेत कई इलाके इसकी जद में रहेंगे. विभाग ने लोगों से जरूरी घरेलू और व्यावसायिक काम पहले ही निपटा लेने की अपील की है.

सबसे लंबी कटौती इन इलाकों में

चडरी सब-स्टेशन के सरला बिड़ला फीडर में सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक काम होगा. इस दौरान जोरार पाहन टोली सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी.

JPSC–JSSC पेपर गड़बड़ी में CID का शिकंजा, दो अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

वहीं नामकुम बाजार, चूनाभट्ठा, अयोध्यापुरी और न्यू मोरहाबादी फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे नामकुम बाजार, पत्रा टोली, बैंक कॉलोनी कोकर, चेशायर होम रोड, खेलगांव चौक, मोरहाबादी सब्जी मार्केट और जतरा टांड़ प्रभावित होंगे.

दोपहर तक इन इलाकों में रहेगा असर

अशोकनगर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में सुबह 11 से 12 बजे तक काम होने से गौरीशंकर नगर, न्यू एजी कॉलोनी, ओल्ड एजी कॉलोनी, महावीर नगर, एसपी कॉलोनी और कडरू रेलवे स्टेशन इलाके प्रभावित रहेंगे.

तुपुदाना सब-स्टेशन के सतरंजी और ओबरिया फीडर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी. तुपुदाना, डूंगरी, सतरंजी, दस माइल, सोदाग, ओबरिया, चंदाघासी और प्रगति नगर में आपूर्ति नहीं मिलेगी.

इन फीडरों का भी बदलेगा शेड्यूल

कृष्णापुरी फीडर में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक, जबकि एचटीआई और आरके मिशन फीडर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे कृष्णापुरी रोड नंबर 5बी, रोड नंबर 9, इलाही बक्स कॉलोनी, स्वामी सहजानंद नगर और जोड़ा तालाब क्षेत्र प्रभावित होंगे.

बरियातू फीडर में सुबह 10 से 11 बजे तक केवल एक घंटे की कटौती रहेगी, जिससे मैथन मैरिज गार्डन और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी.

रांची को मिलने जा रहा 2800 बेड का सुपर हॉस्पिटल, क्लियरेंस प्रक्रिया हुई तेज

किस इलाके में कब रहेगी बिजली बंद

समयप्रभावित क्षेत्र
10:00–11:00बरियातू
10:00–4:00एचटीआई, आरके मिशन
10:00–4:30नामकुम बाजार, चूनाभट्ठा, अयोध्यापुरी, न्यू मोरहाबादी
10:30–6:30सरला बिड़ला फीडर
11:00–12:00अशोकनगर, डोरंडा, कडरू
11:00–1:00तुपुदाना, सतरंजी, ओबरिया
12:00–4:00कृष्णापुरी

इसे भी पढ़ें-

रांची में एक साथ बनेंगे तीन फ्लाइओवर, टेंडर फाइनल; जानिए कब से शुरू होगा काम
रिम्स डेंटल कॉलेज में पहली बार MDS की पढ़ाई, स्टेट कोटा की 13 सीटें फुल
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
79%
2.6m/s
5%
शनि
34 °
रवि
35 °
सोम
36 °
मंगल
36 °
बुध
36 °

अन्य खबरें