विज्ञापन

वायरल वीडियो

सुलतानगंज स्टेशन पर बन रहा आधुनिक FOB, रेलवे ने पूरा किया अहम चरण

Bhagalpur News :सुलतानगंज स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में रेलवे को बड़ी सफलता मिली है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए फुट ओवर ब्रिज का गार्डर लॉन्चिंग पूरा हुआ. इस परियोजना से यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur News : सुलतानगंज रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में रेलवे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर बन रहे 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का गार्डर लॉन्चिंग कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की देखरेख में हुए इस कार्य को स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तैयार की जा रही है, ताकि प्लेटफॉर्म के बीच आवाजाही सुरक्षित और आसान बनाई जा सके. पीरपैंती स्टेशन के बाद मालदा मंडल में यह दूसरी बड़ी परियोजना है, जहां आधुनिक मानकों के अनुरूप फुट ओवर ब्रिज तैयार किया जा रहा है.

रेलवे अधिकारियों की निगरानी में पूरा हुआ कार्य

इस परियोजना को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में गति शक्ति इकाई मालदा द्वारा पूरा कराया गया. वहीं मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता और मुख्य अभियंता राकेश रंजन की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संचालित की गई.

रेलवे ने बताया कि गार्डर लॉन्चिंग का काम 8 और 9 मई की मध्य रात्रि में विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लेकर किया गया. इसके लिए करीब साढ़े चार घंटे का समय निर्धारित किया गया था.

खराब मौसम के बावजूद समय पर पूरा हुआ काम

कार्य के दौरान मौसम भी बड़ी चुनौती बना रहा. तेज आंधी और बारिश के बीच रेलवे इंजीनियरों और कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए काम जारी रखा. प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद टीम ने तय समय के भीतर गार्डर स्थापित कर लिया.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गार्डर लगाने के बाद ट्रैफिक ब्लॉक समय पर समाप्त कर दिया गया और ट्रेन परिचालन सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया. इससे यात्रियों को किसी प्रकार की बड़ी परेशानी नहीं हुई.

22 गार्डरों से तैयार होगा नया एफओबी

रेलवे की योजना के अनुसार नए फुट ओवर ब्रिज में दो स्पैन तैयार किए जा रहे हैं. इसके लिए कुल 22 गार्डर लगाए जाएंगे. प्रत्येक गार्डर लगभग 23 मीटर लंबा और करीब 8.3 मीट्रिक टन वजनी है.

इन भारी गार्डरों को स्थापित करने के लिए 250 एमटी क्षमता वाली रोड क्रेन का उपयोग किया गया. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इतनी भारी संरचना को सीमित समय में स्थापित करना तकनीकी रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था.

कई विभागों ने मिलकर संभाली जिम्मेदारी

इस परियोजना में इंजीनियरिंग, परिचालन, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत समेत कई विभागों ने संयुक्त रूप से काम किया. रेलवे का कहना है कि सूक्ष्म योजना, आपसी समन्वय और सुरक्षा मानकों के सख्त पालन के कारण ही यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका.

अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का अभियान जारी है और सुलतानगंज स्टेशन भी इसी कड़ी में तेजी से विकसित किया जा रहा है.

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में काफी सहूलियत होगी. वर्तमान में भीड़भाड़ के समय यात्रियों को आवाजाही में कठिनाई होती है, लेकिन नया पुल बनने से यह समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी.

विशेषकर श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. रेलवे को उम्मीद है कि नया एफओबी बनने से स्टेशन पर सुरक्षा और यात्री सुविधा दोनों में बड़ा सुधार होगा.

इसे भी पढ़ें-सुलतानगंज के 13 स्कूलों ने नहीं दिया 50 हजार खर्च का हिसाब, शिक्षा विभाग सख्त

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, BRO की टीम भागलपुर पहुंची, जल्द शुरू होगा काम

इसे भी पढ़ें-फेरी सेवा में बच्चों का किराया 25 और बड़ों का 50 रुपये, वाहनों के लिए भी दर तय

इसे भी पढ़ें-भागलपुर के नवगछिया में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को गोली मारकर अपराधी फरार

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.2 ° C
37.2 °
37.2 °
40%
2.7m/s
89%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
39 °

अन्य खबरें