🟡 Gold (10g) : ₹ 1,31,897.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,888.19 💵 USD / INR : ₹ 95.83 📈 Sensex : 74,828.25 (-0.04%) 📊 Nifty 50 : 23,446.80 (0.5%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,31,897.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,888.19 💵 USD / INR : ₹ 95.83 📈 Sensex : 74,828.25 (-0.04%) 📊 Nifty 50 : 23,446.80 (0.5%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

गणपति दरबार में मान्यता संग दिखा खास अंदाज, पत्नी के माथे पर तिलक लगाते नजर आए ‘संजू बाबा’

Sanjay Dutt Video : गणेशोत्सव के बीच संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. दर्शन के बाद अभिनेता ने अपनी आस्था को लेकर कहा कि वह यहां इसलिए आए हैं क्योंकि ‘बप्पा ने बुलाया है.’ इस दौरान मान्यता के माथे पर तिलक लगाने और भीड़ में उनका ख्याल रखने का संजय का अंदाज भी कैमरे में कैद हुआ.

विज्ञापन

Sanjay Dutt Video : गणेशोत्सव के बीच संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. दर्शन के बाद अभिनेता ने अपनी आस्था को लेकर कहा कि वह यहां इसलिए आए हैं क्योंकि ‘बप्पा ने बुलाया है.’ इस दौरान मान्यता के माथे पर तिलक लगाने और भीड़ में उनका ख्याल रखने का संजय का अंदाज भी कैमरे में कैद हुआ.

विज्ञापन

Sanjay Dutt Video: मुंबई में गणेशोत्सव के बीच मंगलवार, 22 सितंबर को संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. बप्पा के दरबार में पूजा-अर्चना करने के बाद अभिनेता ने अपनी आस्था को लेकर कहा कि यह उनकी खुशकिस्मती है कि वह एक बार फिर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे हैं. संजय दत्त ने कहा कि वह यहां इसलिए आए हैं क्योंकि ‘बप्पा ने बुलाया है.’ उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि बप्पा उन्हें हर साल अपने दरबार में आने का मौका देते रहें.

इसे भी पढ़ें-14 साल की तपस्या हुई सफल, ‘Article 370’ के लिए यामी गौतम को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड

पत्नी मान्यता के साथ किया दर्शन

लालबागचा राजा के दर्शन के लिए संजय दत्त ऑरेंज रंग का कुर्ता पहने नजर आए, जबकि मान्यता दत्त ने ब्राइट पिंक सूट पहना हुआ था. दोनों साथ में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. पंडाल में काफी भीड़ थी और संजय दत्त के साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे.

दर्शन के दौरान संजय दत्त ने बप्पा के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने बप्पा के चरणों से तिलक लेकर पहले अपने माथे पर लगाया और फिर मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाया.

मान्यता के माथे पर तिलक लगाने का वीडियो वायरल

संजय दत्त और मान्यता दत्त का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में संजय पहले बप्पा की पूजा करते दिखाई देते हैं और फिर पत्नी के माथे पर तिलक लगाते हैं. एक एंगल से यह पल ऐसा नजर आता है जैसे अभिनेता मान्यता की मांग में सिंदूर भर रहे हों.

पति-पत्नी के इस छोटे से पल ने फैंस का ध्यान खींचा. वहीं भीड़ के बीच संजय दत्त मान्यता को अपने करीब रखते नजर आए. वह इस बात का ध्यान रखते दिखे कि मान्यता उनसे अलग न हों और आराम से आगे बढ़ सकें.

इसे भी पढ़ें-ट्रोलिंग के बाद कैटरीना ने बदली ब्यूटी की परिभाषा, बताया मां बनने के बाद क्या है सबसे जरूरी

चंकी पांडे और अनन्या से भी हुई मुलाकात

लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान संजय दत्त की मुलाकात अभिनेता चंकी पांडे और उनकी बेटी अनन्या पांडे से भी हुई. दोनों परिवारों की यह मुलाकात भी कैमरे में कैद हुई.

संजय और चंकी ने एक-दूसरे से मुलाकात की और गले मिलकर अभिवादन किया.

इसे भी पढ़ें-

‘बंटवारा 1947’ में सकीना की वापसी की खबर ने मचाई हलचल, अमीषा पटेल ने बताया पूरा सच
रियलिटी शोज से दूरी बनाने पर पहली बार बोलीं सुनिधि चौहान, बताई असली वजह
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
94%
5.6m/s
100%
बुध
26 °
गुरु
25 °
शुक्र
24 °
शनि
30 °
रवि
32 °

अन्य खबरें