Bihar Police Zonal System : बिहार में पुलिस प्रशासन का ढांचा बदलने की तैयारी शुरू हो गयी है. करीब सात साल पहले बंद की गयी जोनल पुलिस व्यवस्था फिर से लागू होगी. इसके तहत राज्य के 12 पुलिस रेंज को चार जोन में समेटा जायेगा. पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर को जोनल मुख्यालय बनाया जायेगा. हर जोन में तीन पुलिस रेंज शामिल होंगे. नई व्यवस्था के संचालन के लिए गृह विभाग ने 20 अतिरिक्त पदों के सृजन की तैयारी की है.
Bihar Police Zonal System : पुलिस प्रशासन में बढ़ेगी IG-DIG स्तर की निगरानी
नई व्यवस्था में चारों जोन में IG के साथ DIG स्तर के अधिकारी भी तैनात किये जायेंगे. इनके जिम्मे संबंधित जोन के तीनों पुलिस रेंज का प्रशासनिक कामकाज रहेगा. इससे रेंज स्तर की पुलिस व्यवस्था के ऊपर एक अतिरिक्त क्षेत्रीय निगरानी तंत्र तैयार होगा.
इसे भी पढ़ें-पटाखों से आग लगी तो तुरंत पहुंचेगी दमकल, 17 संवेदनशील स्थानों पर विशेष तैनाती
20 नए पदों में चार DIG और चार SP शामिल
जोनल व्यवस्था को फिर से शुरू करने के लिए गृह विभाग ने कुल 20 नए पद सृजित किये हैं. इनमें चार DIG और चार SP स्तर के पद शामिल हैं. इसके अलावा बेगूसराय में DIG का नया कार्यालय भी खोला जायेगा. नई नियुक्तियों और कार्यालय के गठन से पुलिस विभाग का प्रशासनिक ढांचा विस्तारित होगा.
इसे भी पढ़ें-पटना में BMW की 23 गाड़ियां बिकीं, Harley-Davidson बाइक के लिए भी दिखी दीवानगी
हर साल 3.46 करोड़ होंगे खर्च
नई जोनल व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य सरकार को हर साल करीब 3 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च करने होंगे. यह राशि नये पदों के सृजन और प्रशासनिक कार्यालयों के संचालन पर खर्च की जायेगी.
नई व्यवस्था के तहत 12 पुलिस रेंज चार जोन में बंटेंगे. सरकार का उद्देश्य पुलिस प्रशासन की निगरानी, कानून-व्यवस्था और अलग-अलग रेंज के बीच समन्वय को बेहतर बनाना है.
इसे भी पढ़ें-



