विज्ञापन

वायरल वीडियो

मुजफ्फरपुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर, हालत बिगड़ने पर पटना रेफर

Muzaffarpur Road Accident : मुजफ्फरपुर के बोचहां क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर के बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया. परिजन चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में हैं.

विज्ञापन

Muzaffarpur Road Accident : मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड में सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गरहां चौक-हथौड़ी मुख्य मार्ग पर बरहेता पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां तेज गति से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोचहां पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया.

मुजफ्फरपुर में छात्रा की मौत से सनसनी, घर में मिला शव, परिजनों पर लगे गंभीर आरोप

घायल की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के बरहेता हरिबलभ गांव निवासी 25 वर्षीय श्याम पासवान के रूप में हुई है.

Muzaffarpur Road Accident : सिर और पैर में गंभीर चोट

परिजनों के अनुसार श्याम पासवान किसी आवश्यक कार्य से बाइक पर निकला था. इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि सिर पर भी गहरी चोट लगी है.

 फैमिली ट्रिप की आड़ में शराब तस्करी का खेल, नवविवाहित जोड़े समेत 4 गिरफ्तार

एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बुधवार को उसे पटना रेफर कर दिया. फिलहाल उसका उपचार पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

चालक की तलाश की तैयारी

घटना के बाद परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है. परिजनों का कहना है कि इस समय उनकी प्राथमिकता घायल युवक का इलाज कराना है. उन्होंने बताया कि उपचार संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले में पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी.

परिजनों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें-

फैमिली ट्रिप की आड़ में शराब तस्करी का खेल, नवविवाहित जोड़े समेत 4 गिरफ्तार
एक रात में चार घरों पर हाथ साफ, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
40.3 ° C
40.3 °
40.3 °
23%
2.3m/s
89%
गुरु
40 °
शुक्र
45 °
शनि
45 °
रवि
44 °
सोम
43 °

अन्य खबरें